देश की खबरें | मणिपुर के काकचिंग जिले में गोलीबारी, अब तक कोई हताहत नहीं: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में काकचिंग जिले के सुगनू गांव में हथियारबंद लोगों ने बुधवार की सुबह हमला किया। इस दौरान इलाके में तैनात ग्रामीण स्वयंसेवियों और हमलावरों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इम्फाल, 14 फरवरी मणिपुर में काकचिंग जिले के सुगनू गांव में हथियारबंद लोगों ने बुधवार की सुबह हमला किया। इस दौरान इलाके में तैनात ग्रामीण स्वयंसेवियों और हमलावरों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार अभी तक इसमें किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन गोलीबारी जारी है।

पुलिस ने बताया, ‘‘कई हथियारबंद लोगों ने सुगनू की ओर गोलियां चलाईं, जिसके बाद गांव के स्वयंसेवियों ने जवाबी कार्रवाई की।’’

इसने बताया कि स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को इलाके में भेजा गया है।

पिछले साल मई में सुगनू में व्यापक पैमाने पर हिंसा की घटनाएं हुई थीं जिसमें कई मकानों में आग लगा दी गई थी और पांच से अधिक लोगों की जान चली गई थी और सैकड़ों ग्रामीणों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

इंफाल पूर्वी जिले में दो समुदायों के बीच मंगलवार को हुई गोलीबारी में 25 वर्षीय एक ग्रामीण की मौत हो गयी थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।

मणिपुर में पिछले साल तीन मई से कुकी और मेइती समुदाय के बीच भड़की हिंसा में अब तक 180 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड