देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में मंगलवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजौरी/जम्मू, तीन सितंबर जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में मंगलवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी शाम करीब साढ़े सात बजे हुई, जब पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के जवान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थानामंडी के निचले इलाके के करयोटे गांव की ओर बढ़े।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के दलों को देखकर आतंकवादियों ने कुछ गोलियां चलाईं और फिर जवाबी कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है तथा आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

इस बीच, पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद कठुआ जिले के बानी इलाके में गहन तलाश अभियान भी चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया और संदिग्ध व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी