Kapil Sharma Cafe Firing: कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के रेस्तरां पर गोलीबारी, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी

कनाडा के सरे में हास्य कलाकार कपिल शर्मा के हाल में खुले नए रेस्तरां पर गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है. सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) ने बताया कि उसने बुधवार को स्थानीय समयानुसार देर रात 1:50 बजे एक व्यापारिक प्रतिष्ठान से आई कॉल पर कार्रवाई की. इसमें व्यापारिक प्रतिष्ठान का नाम नहीं बताया गया.

Kapil Sharma (Photo Credits: Instagram)

सरे (कनाडा), 11 जुलाई : कनाडा के सरे में हास्य कलाकार कपिल शर्मा के हाल में खुले नए रेस्तरां पर गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है. सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) ने बताया कि उसने बुधवार को स्थानीय समयानुसार देर रात 1:50 बजे एक व्यापारिक प्रतिष्ठान से आई कॉल पर कार्रवाई की. इसमें व्यापारिक प्रतिष्ठान का नाम नहीं बताया गया.

खबरों के मुताबिक, शर्मा के कप्स कैफे पर हमला हुआ. कपिल की टीम की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. एसपीएस ने कहा, "देर रात 1:50 बजे सरे पुलिस सेवा को 120 स्ट्रीट के 8400 ब्लॉक में स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में गोलीबारी के बाद बुलाया गया." इसमें कहा गया है, "पुलिस के पहुंचने पर यह तुरंत पता चल गया कि गोलियां व्यापारिक प्रतिष्ठान की ओर चलाई गई थीं, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा, जबकि कर्मचारी अंदर मौजूद थे." यह भी पढ़ें : कल्पना से भी परे! जापान ने इंटरनेट स्पीड के सारे रिकॉर्ड तोड़े, 1 सेकेंड में डाउनलोड होगी पूरी नेटफ्लिक्स

एसपीएस ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठान में किसी को कोई चोट नहीं आई. इसमें कहा गया है कि "जांच जारी है और अन्य घटनाओं से संबंध तथा संभावित उद्देश्यों की जांच की जा रही है." अखबार ‘वैंकूवर सन’ ने बताया कि पुलिस के पास अभी तक संदिग्ध का विवरण नहीं है और गोलीबारी का मकसद भी पता नहीं चल पाया है.डिट नहीं किया गया है

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\