देश की खबरें | मुंबई में आवासीय इमारत में आग, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में सायन अस्पताल के निकट तीन मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, आठ जनवरी मुंबई में सायन अस्पताल के निकट तीन मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजे सायन अस्पताल के पास सुलोचना शेट्टी मार्ग पर पंचशील इमारत की पहली मंजिल पर लगी।
सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पहुंचे।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’
आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Assembly Elections 2026: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश; मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल पर लगा पूर्ण प्रतिबंध
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार ने 25 मार्च को बुलाई सर्वदलीय बैठक; रक्षा तैयारियों की समीक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
CBSE Result 2026: जल्द खत्म होगा इंतजार, अप्रैल-मई के बीच घोषित हो सकते हैं सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे
8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 34% तक बढ़ोतरी की संभावना, जानें नया पे-मैट्रिक्स कब से लागू होगा
\