देश की खबरें | रेमंड के ठाणे स्थित कार्यालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर स्थित रेमंड कंपनी के कार्यालय में बुधवार सुबह आग लग गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 30 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर स्थित रेमंड कंपनी के कार्यालय में बुधवार सुबह आग लग गई।

शहर के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि ठाणे नगर निकाय की दमकल सेवा को सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर फोन आया, जिसमें आग लगने की सूचना दी गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के चुनावी मैदान में फिर एक बार किस्मत आजमा रहे नीतीश कुमार का पलड़ा इन चीजों में हैं भारी, यहां मिल सकती है मात.

कंपनी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इसने एक बयान में बताया कि ठाणे में रेमंड लिमिटेड के परिसर में कार्यालय की इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दमकलकर्मियों और आरडीएमसी अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | बाबरी विध्वंस पर कोर्ट के फैसले का CM योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत, कहा- षडयंत्र रचने वाले देश से माफी मांगे, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से भी की बात.

इसने कहा कि कंपनी का काम सामान्य रूप से जारी है। रेमंड ने हालांकि आग लगने के कारणों का कोई उल्लेख नहीं किया।

कंपनी की यह एक मंजिला इमारत पोखरण रोड नंबर-1 पर स्थित है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं।

कदम ने बताया कि आरडीएमसी दल, दमकल की तीन गाड़ियां, पानी के दो ‘जम्बो’ टैंकर, तीन अन्य टैंकर और पुलिस मौके पर पहुंची।

दमकल विभाग के अधिकारी राजेन्द्र राउत ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे से अधिक समय बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि कार्यालय का सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।

कदम ने कहा, ‘‘ कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\