देश की खबरें | पेट्रोलियम पदार्थ एकत्र करने वाली कंपनी में आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के करीब पेट्रोलियम पदार्थ एकत्र करने वाली कंपनी में शुक्रवार को आग लग गई है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, आठ जनवरी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के करीब पेट्रोलियम पदार्थ एकत्र करने वाली कंपनी में शुक्रवार को आग लग गई है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल ने शुक्रवार को बताया कि जिले के धरसीवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र की एक इकाई ग्रीन पेट्रो में शुक्रवार शाम आग लग गई। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

पटेल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि शाम करीब छह बजे ग्रीन पेट्रो के एक टैंकर में आग लग गई जिसके बाद आग परिसर में फैल गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। अभी तक 14 दमकल वाहनों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि ग्रीन पेट्रो कंपनी पेट्रोलियम पदार्थ एकत्र करने तथा अन्य इकाइयों को पेट्रोलियम पदार्थ मुहैया कराने वाली कंपनी है।

पटेल ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\