देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के बोदेली शहर में दो मंजिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में बुधवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बोदेली, 12 अगस्त गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के बोदेली शहर में दो मंजिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में बुधवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बोदेली ढोकलिया पब्लिक हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर लगी इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ। वार्ड में इलाज करा रहे कोविड-19 के 10 रोगियों को अस्पताल की निचली मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया गया और उनमें से कुछ को बाद में दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेश चौधरी ने कहा, "बुधवार सुबह कोविड​​-19 वार्ड के स्विच बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट के बाद आग लग गई। कर्मचारियों ने अग्निशामक की मदद से आग पर काबू पाया गया।"

उन्होंने कहा, "एहतियात के तौर पर, कर्मचारियों ने सभी 10 मरीजों को निचली मंजिल पर भेज दिया।"

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Commander Azaad Lalhari killed in Pulwam: जम्मू कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी आजाद ललहारी ढेर, रियाज नायकू की मौत के बाद बना था हिजबुल कमांडर.

चौधरी ने कहा कि बाद में तीन मरीजों को कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित नहीं पाए जाने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि सात रोगियों को छोटा उदयपुर शहर के अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।

अस्पताल की दूसरी मंजिल को एक कोविड-19 वार्ड में परिवर्तित कर दिया गया था।

चौधरी ने कहा, "आग मामूली थी और हादसे में किसी व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। दूसरी मंजिल पर बिजली के तारों की जांच करने और बदलने में समय लगेगा। इसलिए हमने कोरोना वायरस रोगियों को कहीं और स्थानांतरित करने का फैसला किया है।"

सात मरीजों में से दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पांच को छोटा उदयपुर शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित कोविड देखभाल केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया।

छह अगस्त को, अहमदाबाद के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में आग लगने से आठ कोविड रोगियों की मौत हो गई थी।

घटना के बाद, राज्य सरकार ने ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति से बचने के लिए राज्य के सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा जांच का आदेश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट