देश की खबरें | मुम्बई के एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई के साकी नाका इलाके स्थित एक गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 17 नवम्बर मुम्बई के साकी नाका इलाके स्थित एक गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में सुबह करीब पौने नौ बजे आग लगी, जहां बोरे रखे हुए थे। आग बाद में नजदीकी पूर्वी उपनगर स्थित झुग्गी-बस्ती के कुछ अस्थायी मकानों में भी फैल गई।

यह भी पढ़े | Two Suspected Militants Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार.

दमकल विभाग ने इसे ‘दूसरी श्रेणी’ (भीषण) की आग बताया है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की नौ गाड़ियां, छह ‘जेटी’ और पानी के दो टैंकर के अलावा एक एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद है।

यह भी पढ़े | UP के श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, योगी सरकार बद्रीनाथ और हरिद्वार में बनवाएगी अतिथिगृह.

नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि आग झुग्गी-बस्ती के कुछ अस्थायी मकानों में भी फैल गई और उस पर काबू पाने का काम जारी है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ex-SDPO Gautam Kumar Case: किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे, 'नौकरानी' पारो भी निकली करोड़पति, काम पर थार से आती-जाती थी

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी