देश की खबरें | कानपुर में बहुमंजिला इमारत में लगी आग; दंपति के शव बरामद, तीन बेटियों के मारे जाने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर के चमनगंज इलाके में सोमवार को एक बहु मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की झुलस कर मौत होने की आशंका है। पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के शव बरामद किए हैं, जबकि इस घटना में दंपति की तीन बेटियों के भी मारे जाने की आशंका है।

कानपुर (उप्र), पांच मई कानपुर के चमनगंज इलाके में सोमवार को एक बहु मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की झुलस कर मौत होने की आशंका है। पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के शव बरामद किए हैं, जबकि इस घटना में दंपति की तीन बेटियों के भी मारे जाने की आशंका है।

सहायक पुलिस आयुक्त (सीसामऊ) मंजय सिंह ने बताया कि चमनगंज इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से आग की लपटें और धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी थी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सिंह ने बताया कि इमारत की चौथी मंजिल से मोहम्मद दानिश (45) और उसकी पत्नी नाजनीन सबा (42) के शव बरामद किए गए हैं। उनकी बेटियों सारा (15), सिमरा (12) और इनाया (सात) के शव अब तक नहीं मिल पाए हैं। आशंका है कि उनकी भी मौत हो चुकी है। उनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया, ‘‘आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन संदेह है कि शॉर्ट-सर्किट या पहली अथवा दूसरी मंजिल पर आंतरिक वायरिंग में खराबी के कारण आग लगी हो सकती है जहां जूते बनाने की फैक्टरी का संचालन होता था।’’

सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज