देश की खबरें | कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में होलोग्राम बनाने वाली इकाई में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बाहरी इलाके साल्ट लेक के सेक्टर पांच स्थित केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के समीप होलोग्राम बनाने वाली इकाई में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, दो मई पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बाहरी इलाके साल्ट लेक के सेक्टर पांच स्थित केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के समीप होलोग्राम बनाने वाली इकाई में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि एक इमारत की दूसरी मंजिल पर अपराह्न करीब ढाई बजे आग लगी थी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन कमरों के अंदर मौजूद रसायनों से आग और भड़क गई।’’

पश्चिम बंगाल के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘जहां तक ​​हमें जानकारी है कि प्रभावित इमारत के अंदर कोई व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है।’’

आयुर्वेद संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. तुषार कांति मंडल ने बताया कि उनके अस्पताल के 20 मरीजों को परिसर के अंदर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

इससे पहले दिन में, कई किलोमीटर दूर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घना काला धुआं आसमान में नजर आ रहा था, जिससे कोलकाता के पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित प्रौद्योगिकी और वाणिज्यिक केंद्र में दहशत फैल गई।

इस घटना से कुछ दिन पहले कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\