देश की खबरें | मुंबई में वाणिज्यिक केंद्र में आग लगी, 37 व्यक्तियों को निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के सांताक्रूज़ उपनगर स्थित दो मंजिला वाणिज्यिक केंद्र में सोमवार शाम को आग लग गई और 19 साल की एक महिला को दम घुटने के बाद अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के बाद 37 लोगों को वहां से निकाला गया। यह जानकारी नगर निगम अधिकारियों ने दी।

मुंबई, 26 फरवरी मुंबई के सांताक्रूज़ उपनगर स्थित दो मंजिला वाणिज्यिक केंद्र में सोमवार शाम को आग लग गई और 19 साल की एक महिला को दम घुटने के बाद अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के बाद 37 लोगों को वहां से निकाला गया। यह जानकारी नगर निगम अधिकारियों ने दी।

मिलान सबवे के पास स्थित ऑप्शन्स कमर्शियल सेंटर की दूसरी मंजिल और छत पर बचाव अभियान दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों के माध्यम से चलाया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शाम करीब सवा पांच बजे लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि आग दूसरी मंजिल पर बिजली के तार आदि तक ही सीमित थी। दो घंटे में आग को बुझा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 19 साल की एक महिला धुआं भर जाने के कारण दम घुटने से अस्वस्थ हो गई थी जिसे पास के कूपर अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट