देश की खबरें | दिल्ली स्थित एम्स में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि सुबह छह बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर शिक्षण खंड में निदेशक कार्यालय के अंदर लगी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि कुछ फाइल, कार्यालय के रिकॉर्ड, एक रेफ्रिजरेटर और कार्यालय के अंदर रखा फर्नीचर जल गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी