Kurla Fire Breaks: मुंबई में 20 दुकानों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के कुर्ला इलाके में मंगलवार देर रात करीब 20 दुकानों में आग लग गई. नगर निकाय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन दुकानों में कबाड़ सामग्री और वाहनों के कलपुर्जे रखे हुए थे.

(Photo Credit : ANI/Twitter)

मुंबई, 28 दिसंबर : मुंबई के कुर्ला (Kurla) इलाके में मंगलवार देर रात करीब 20 दुकानों में आग लग गई. नगर निकाय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन दुकानों में कबाड़ सामग्री और वाहनों के कलपुर्जे रखे हुए थे. हालांकि, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे कपाड़िया नगर में एक बस डिपो के पास स्थित दुकानों में आग लगने की सूचना मिली.

उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है. अधिकारी ने कहा कि आग 400 से 500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली 20 से 25 दुकानों में लगी, जहां बिजली के तार व अन्य सामान, कबाड़ सामग्री और वाहन के कलपुर्जे रखे हुए थे.

उन्होंने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियां और अन्य अग्निशमन उपकरण घटनास्थल पर भेजे गए और बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास आग पर काबू पा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\