देश की खबरें | मुंबई की एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में पांच मंजिला एक इमारत के भूमिगत तल (बेसमेंट) में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, एक जून मुंबई में पांच मंजिला एक इमारत के भूमिगत तल (बेसमेंट) में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय अंधेरी के एसईईपीजेड (एक विशेष आर्थिक क्षेत्र) में एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इमारत में देर रात करीब 12.15 बजे लगी आग में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि धुएं के कारण इमारत की दूसरी मंजिल पर दो सुरक्षाकर्मी फंसे हुए थे, लेकिन दमकल विभाग के कर्मियों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर पहुंच चुके हैं और आग बुझाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि आग 2,000 से 3,000 वर्ग फीट क्षेत्र वाले भूमिगत तल में रखे समान तक सीमित है।

उन्होंने बताया कि आग आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड