देश की खबरें | दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ मार्ग पर कांच के टुकड़े मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शाहदरा के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) और झिलमिल कॉलोनी इलाकों में सड़कों पर टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखरे पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया है। ये दोनों इलाके कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली पुलिस ने शाहदरा के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) और झिलमिल कॉलोनी इलाकों में सड़कों पर टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखरे पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया है। ये दोनों इलाके कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कांच किसी क्षतिग्रस्त वाहन का था या बदमाशों ने जानबूझकर फेंका था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीमापुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

यह घटना तब प्रकाश में आई, जब दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह मामला उठाया। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया और उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ्लाईओवर के पास तथा आसपास के कांवड़ शिविरों में गश्त की।

शिविरों में से एक में विश्राम कर रहे कांवड़ यात्री रमन ने कहा कि अब तक यात्रा शांतिपूर्ण रही है।

रमन ने कहा, ‘‘ सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं और हमें कोई समस्या नहीं है। हमने फ्लाईओवर पर कुछ कांच के टुकड़े देखे, लेकिन कई लोग रात में भी सड़कें साफ कर रहे थे।’’

कपिल मिश्रा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ दिल्ली के शाहदरा में कुछ उपद्रवियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर तक कांच के टुकड़े बिखेर दिए। लोक निर्माण विभाग और निगम के कर्मचारी सड़क साफ कर रहे हैं। स्थानीय विधायक संजय गोयल मौके पर मौजूद हैं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मामले का संज्ञान लिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी