देश की खबरें | निषिद्ध क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन करने के लिए महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पवई क्षेत्र निवासी एक महिला के खिलाफ निषिद्ध क्षेत्र में होने के बावजूद शहर छोड़ने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 18 फरवरी महाराष्ट्र के पवई क्षेत्र निवासी एक महिला के खिलाफ निषिद्ध क्षेत्र में होने के बावजूद शहर छोड़ने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई और महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर कोरोनावायरस मामलों की संख्या तेज दर से बढ़ रही है, इसलिए बीएमसी ने सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा चलाने का फैसला किया है।

महिला के खिलाफ सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिरामन महांगड़े की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

महिला जिस इमारत में रहती थी वहां एक व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद, पूरे तल को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया था।

बीएमसी अधिकारी ने आरोप लगाया कि बुधवार को महिला ने किसी को सूचित किए बिना शहर छोड़ दिया ।

महिला के खिलाफ भादसं की धारा 188, 269 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\