देश की खबरें | मुंबई में जिम में महिला को धमकाने के आरोप में अभिनेता साहिल खान के खिलाफ प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने 43 वर्षीय एक महिला को कथित रूप से धमकाने और सोशल मीडिया पर उसके बारे में अपमानजनक पोस्ट ‘अपलोड’ करने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान तथा एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 19 अप्रैल मुंबई पुलिस ने 43 वर्षीय एक महिला को कथित रूप से धमकाने और सोशल मीडिया पर उसके बारे में अपमानजनक पोस्ट ‘अपलोड’ करने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान तथा एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ओशिवारा उपनगर की रहने वाली शिकायतकर्ता के अनुसार, फरवरी 2023 में एक जिम में पैसों को लेकर एक महिला के साथ उसका झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला और साहिल खान ने शिकायतकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकी दी थी।

उन्होंने मंगलवार को दर्ज की गई प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट भी अपलोड किए थे।

इस सिलसिले में, ओशिवारा थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला का शिकायतकर्ता के पति के साथ प्रेम संबंध था और उसने उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था।

खान ने “स्टाइल”, “एक्सक्यूज मी”, “अलादीन और रामा: द सेवियर” सहित कुछ फिल्मों में अभिनय किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी