देश की खबरें | बलिया में महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि पर हमला करने के आरोप में 113 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया में श्रीनाथ बाबा मठ के पीठाधीश्वर एवं महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी पर हमला करने के मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित कुल 113 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बलिया (उप्र), आठ जुलाई बलिया में श्रीनाथ बाबा मठ के पीठाधीश्वर एवं महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी पर हमला करने के मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित कुल 113 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने इस मामले में एक पत्रकार सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रसड़ा कस्बे का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी व उनके समर्थक और जायसवाल व उनके समर्थक कथित तौर पर आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं।
रसड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी की तहरीर पर सोमवार रात बसपा नेता विनय जायसवाल, पत्रकार शिवा जी बागले सहित 13 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार, महंत कौशलेंद्र गिरी मठ में सोमवार को श्रावण माह के अनुष्ठान की तैयारी कर रहे थे, तभी कुछ लोग मठ में घुस आए और नारेबाजी शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो विनय जायसवाल ने कथित रूप से ललकारते हुए कहा कि ‘‘महंत को जान से मार डालो’’।
इसमें कहा गया कि सके बाद उन पर हमला किया गया और मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए।
वहीं, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल ने मीडिया से कहा कि वह रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने गए थे, जो कि रामलीला कमेटी के अनुरोध पर किया जा रहा था।
उन्होंने आरोप लगाया कि वहां महंत कौशलेंद्र गिरी ने उनके साथ मारपीट और अभद्र का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि उन्हें महंत से जानमाल का खतरा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)