देश की खबरें | सूचना का अधिकार कानून की अवहेलना मामले में चार अधिकारियों पर जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार कानून की अवहेलना करने के मामले में घड़साना के उपखंड अधिकारी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 16 मार्च राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार कानून की अवहेलना करने के मामले में घड़साना के उपखंड अधिकारी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आयोग ने तीन अन्य मामलों में ग्रामीण विकास और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है और उन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है।

घड़साना निवासी गोविंद नारायण ने 2019 में सूचना आयोग से उपखंड अधिकारी के खिलाफ शिकायत की थी कि वह उनके आवेदन की लगभग दो साल से उपेक्षा कर रहे हैं।

इस मामले की सुनवाई करते हुए सूचना आयुक्त नारायण बारेठ ने उपखंड अधिकारी को 15 दिन में गोविंद नारायण को सूचना मुहैया कराने का निर्देश दिया।

आयोग ने अपने आदेश की प्रति कार्मिक विभाग को भी भेजने का निर्देश दिया है। उसने कहा कि जुर्माने की राशि अधिकारी के वेतन से काटी जाएगी।

आयोग ने बीकानेर जिले में सूरपुरा गांव के ग्राम विकास अधिकारी पर भी पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। इस मामले में एक ग्रामीण ने 2019 में सूचना के लिए आवेदन किया था, पर विकास अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया।

वहीं, बीकानेर जिले में ही बैरासर के विकास अधिकारी पर भी पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, आयोग ने शिकायत को लेकर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा, पर वे हाजिर नहीं हुए। सूचना आयुक्त बारेठ ने आयोग के आदेश की प्रति उनके वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया है।

इसी तरह, आयोग ने चितौड़गढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) पर सूचना के अधिकार कानून का पालन नहीं करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड