देश की खबरें | प्रतिभाओं को तलाशें, उन्हें आगे लायें : मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि प्रतिभाओं को तलाशें और उन्हें आगे लायें ताकि यह प्रदेश व देश दुनिया में निरन्तर प्रगति कर सके।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 19 जुलाई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि प्रतिभाओं को तलाशें और उन्हें आगे लायें ताकि यह प्रदेश व देश दुनिया में निरन्तर प्रगति कर सके।

मिश्र ने रविवार को ‘वर्ल्ड ब्राह्मण कान्फ्रेस’ को वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं, चिंतन है। जो लोग मानवता के लिए कार्य करते हैं, वे ब्राह्मण कहलाते हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: ठाणे के कन्टेनमेंट जोन में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस कान्फ्रेस में देश भर के प्रबुद्ध लोगों ने ऑनलाइन जुड़कर मानवता की सेवा और भारतीय संस्कृति को विश्व में प्रसारित करने के लिए विचार व्यक्त किये।

राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों के आत्मविश्वास को जगाना होगा। वैदिक संस्कृति के सनातन स्वरूप को प्रसारित करना होगा। पर्यावरण का संरक्षण करना होगा।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: स्निफर डॉग ने 12 किलोमीटर दौड़कर हत्यारोपी को दबोचने में मदद की.

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण में न केवल सम्पूर्ण मानव समाज बल्कि पूरी वसुधा समाहित है। हम सभी को एकजुट होकर धरती को बचाने के लिए चिंतन करना होगा।

कार्यक्रम को लंदन से सांसद वीरेन्द्र शर्मा, अमेरिका से डॉ ओम शर्मा, इटली से नरिसंत शर्मा, कनाड़ा से डॉ आजाद कौशिक, लंदन से डॉ दिवाकर शुक्ला, पंडित मांगेराम शर्मा और संतोष शुक्ला ने सम्बोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट