देश की खबरें | हमें सत्ता मिलने पर लाडकी बहिन योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ जाएगी : शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि यदि ‘‘प्यारी बहनें हमें (फिर से) सत्ता में लाएंगी तो लाडकी बहिन योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ जाएगी।’’

सतारा, 18 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि यदि ‘‘प्यारी बहनें हमें (फिर से) सत्ता में लाएंगी तो लाडकी बहिन योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ जाएगी।’’

इस योजना के तहत, ढाई लाख रुपये से कम की सालाना पारिवारिक आय वाली महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता के रूप में 1,500 रुपये दिये जा रहे हैं।

शिंदे ने सतारा में योजना की शुरुआत किये जाने के अवसर पर कहा, ‘‘मेरी सरकार 1,500 रुपये पर नहीं रुकेगी। अगर आप हमें (फिर से) सत्ता में लाएंगी तो पैसा बढ़ जाएगा।’’ उनका बयान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समर्थन के लिए एक स्पष्ट आह्वान है। चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है।

शिंदे ने कहा कि अब तक एक करोड़ पात्र महिलाओं को 3,000 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं और इस वर्ष के लिए 35,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लाडकी बहिन योजना’ और तीन मुफ्त सिलेंडर देने की पहल महिलाओं को ‘‘आत्मनिर्भर’’ बनाने का प्रयास है, न कि चुनावी हथकंडा।

उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘हालांकि, दुष्ट सौतेले भाई इन योजनाओं को बदनाम कर रहे हैं।’’

शिंदे ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं, वे 1,500 रुपये के महत्व और मूल्य को नहीं समझेंगे।

सुभाष प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू