खेल की खबरें | एफआईएच प्रो लीग: शूट आउट में जर्मनी से 1-2 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम को शनिवार को यहां एफआईएच प्रो लीग के दो चरण के मुकाबले के पहले मैच में जर्मनी के खिलाफ शूट आउट में 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

भुवनेश्वर, 12 मार्च भारतीय महिला हॉकी टीम को शनिवार को यहां एफआईएच प्रो लीग के दो चरण के मुकाबले के पहले मैच में जर्मनी के खिलाफ शूट आउट में 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

कलिंगा स्टेडियम में नियमित समय के बाद दोनों टीम 1-1 से बराबरी थी।

दुनिया की नौवें नंबर की टीम भारत और पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के बीच रोमांचक मुकाबले के नींव शुरुआती पांच मिनट में ही रखी जा चुकी थी। नवनीत कौर ने चौथे ही मिनट में भारत को बढ़त दिलाई लेकिन मेजबान टीम इस गोल का जश्न मना पाती इससे पहले अगले ही मिनट में केर्लोटा सिपेल ने स्कोर 1-1 कर दिया।

दोनों टीमों को इसके बाद गोल करने के ढेरों मौके मिले लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली जिससे 60 मिनट के नियमित समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था और मैच शूट आउट में खिंचा जहां जर्मनी की टीम ने बाजी मार ली।

शूट आउट में भारत की ओर से नवनीत ही गोल दाग सकी जबकि शर्मिला देवी, नेहा गोयल, लारेमसियामी और मोनिका नाकाम रही।

जर्मनी की ओर से पॉलिन हेंज और सारा स्ट्रॉस ने गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई।

प्रो लीग में पदार्पण कर रही भारतीय महिला टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए मस्कट में शुरुआती दो मैच में चीन को 7-1 और 2-1 से हराया था।

भारत ने इसके बाद पिछले महीने दुनिया की छठे नंबर की टीम स्पेन को अपनी सरजमीं पर 2-1 से हराया था लेकिन दूसरे चरण के मुकाबले में 3-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

नियमित समय में ड्रॉ से भारत को एक अंक मिला जबकि जर्मनी ने बोनस अंक सहित दो अंक हासिल किए।

हार के बावजूद भारत पांच मैच में 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहा है। जर्मनी की टीम तीन मैच में सिर्फ दो अंक के साथ छठे स्थान पर है।

दोनों टीम के बीच दूसरा मैच यहां कलिंगा स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\