खेल की खबरें | एफआईएच प्रो लीग : भारतीय पुरूष टीम ने स्पेन को 2 . 0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तीसरे क्वार्टर में दो गोल करके भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में शानदार वापसी करते हुए रविवार को रिटर्न चरण के मैच में स्पेन को 2 . 0 से हरा दिया ।

भुवनेश्वर, 16 फरवरी तीसरे क्वार्टर में दो गोल करके भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में शानदार वापसी करते हुए रविवार को रिटर्न चरण के मैच में स्पेन को 2 . 0 से हरा दिया ।

पहले चरण में शनिवार को भारत को स्पेन ने 3 . 1 से मात दी थी ।

भारतीय टीम ने रविवार को हालांकि बेहद आक्रामक खेल दिखाते हुए स्पेन को कोई मौका नहीं दिया । मनदीप सिंह ने 32वें और दिलप्रीत सिंह ने 39वें मिनट में फील्ड गोल करके भारत को पूरे तीन अंक दिलाये ।

अब भारत का सामना मंगलवार को जर्मनी से होगा ।

भारतीय टीम ने गेंद पर नियंत्रण के मामले में बाजी मारी और पहले दो क्वार्टर में कई मौके बनाये हालांकि खाता नहीं खोल सकी ।

पांचवें मिनट में मनदीप को गोल करने का सुनहरा मौका मिला लेकिन स्पेन के गोलकीपर रफेल रेविला ने जबर्दस्त बचाव किया ।

पहले क्वार्टर से चंद पल पहले भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन जुगराज सिंह गोल नहीं कर पाये । वहीं भारतीय गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक ने 14वें मिनट में स्पेन को मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं होने दिया ।

पहले दोनों क्वार्टर में भारत ने गोल करने के काफी प्रयास किया लेकिन स्पेनिश डिफेंस को भेद नहीं सके । पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर पाई ।

ब्रेक के बाद भारत को दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन जुगराज का शॉट फिर स्पेन के गोलकीपर रेविला ने बचा लिया ।

मनदीप ने हालांकि करीब से दिलप्रीत के पास पर गेंद को गोल के भीतर डाला । सात मिनट बाद दिलप्रीत ने भारत के लिये अपना 32वां गोल किया जिसके सूत्रधार मनदीप और गुरजंत सिंह रहे ।

स्पेन को 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उसके ड्रैग फ्लिकर पेपे सुनील गोल नहीं कर पाये । भारत को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन जुगराज फिर नाकाम रहे ।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को इस मैच में आराम दिया गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\