ENG vs PAK 1st ODI 2021: डेविड मलान और जैक क्राउली का अर्धशतक, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले वनडे में 9 विकेट से हराया

इंग्लैंड की कामचलाऊ टीम ने डेविड मलान और पदार्पण कर रहे जाक क्राउले की नाबाद अर्धशतकीय पारियों से गुरूवार को यहां पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दिन रात्रि क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की.

कार्डिफ, आठ जुलाई: इंग्लैंड की कामचलाऊ टीम ने डेविड मलान और पदार्पण कर रहे जाक क्राउले की नाबाद अर्धशतकीय पारियों से गुरूवार को यहां पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दिन रात्रि क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की. इंग्लैंड ने मेहमान टीम को 35.2 ओवर में 141 रन पर समेटने के बाद मलान (नाबाद 68) और क्राउले (नाबाद 58) के बीच दूसरे विकेट के लिये 120 रन की अटूट साझेदारी से यह लक्ष्य महज 21.5 ओवर में एक विकेट गंवाकर 142 रन बनाकर हासिल कर लिया.

मलान ने 69 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके लगाये जबकि क्राउले ने 50 गेंद में सात चौकों की मदद से नाबाद 58 रन बनाये. इंग्लैंड ने एकमात्र विकेट फिल साल्ट (07) के रूप में गंवाया जिन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया. पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे बेन स्टोक्स चोट से उबरने की प्रक्रिया में थे लेकिन इसके बावजूद इस मैच में खेल रहे हैं और उन्होंने एक ओवर ही फेंका.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | इंग्लैंड में बायो-बबल के उल्लंघन की जांच के लिए एसएलसी ने पांच सदस्यीय पैनल गठित किया

मुख्य टीम के खिलाड़ियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण इंग्लैंड कामचलाऊ टीम के साथ खेल रही है जिससे इस मैच में पांच खिलाड़ियों ने वनडे पदार्पण किया. पाकिस्तान ने पहले ही ओवर में अपने दो विकेट खो दिये थे. उसके लिये फखर जमां ने 47 रन और शादाब खान ने 30 रन की पारियां खेलीं. सोहेब मकसूद 19 रन बनाकर रन आउट हुए जबकि मोहम्मद रिजवान ने 13 और शाहिन शाह अफरीदी ने 12 रन बनाये.

इंग्लैंड के साकिब महमूद ने 42 रन देकर चार विकेट झटके जबकि लुईस ग्रेगरी और मैट पार्किंसन को दो दो विकेट मिले. इंग्लैंड के लिये ब्राइडन कार्स, जाक क्राउले, लुईस ग्रेगरी, फिल साल्ट और जॉन सिम्पसन ने वनडे में पदार्पण किया. दूसरा मैच 10 जुलाई को लार्ड्स में खेला जायेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट