खेल की खबरें | धवन और गिल के अर्धशतक, भारत के एक विकेट पर 115 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान शिखर धवन और उनके सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल के अर्धशतक से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां बारिश के कारण खेल रोके जाने तक 24 ओवर में एक विकेट पर 115 रन बनाए।

पोर्ट आफ स्पेन, 27 जुलाई कप्तान शिखर धवन और उनके सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल के अर्धशतक से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां बारिश के कारण खेल रोके जाने तक 24 ओवर में एक विकेट पर 115 रन बनाए।

धवन और शुभमन ने पहले विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की जो इन दोनों की श्रृंखला में दूसरी शतकीय साझेदारी है। पहले मैच में 97 रन की पारी खेलने वाले धवन 74 गेंद में 58 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे।

धवन ने अपनी पारी में सात चौके जड़े। वह हेडन वाल्श की गुगली पर वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को मिड विकेट पर आसान कैच देकर पवेलियन लौटे।

खेल रोके जाने के समय गिल 65 गेंद में 51 रन बनाकर क्रीज पर थे। वह अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ चुके हैं। श्रेयर अय्यर दो रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और गिल के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

धवन ने जेसन होल्डर पर चौके के साथ खाता खोला जबकि गिल ने जेडन सील्स पर चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।

दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत में सतर्कता दिखाई। धवन ने सील्स और कीमो पॉल पर चौके मारे और फिर होल्डर पर दो चौकों के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया।

गिल ने हेडन वाल्श पर पारी का पहला छक्का जड़ा जबकि धवन ने भी इस स्पिनर पर चौका मारा। उन्होंने पॉल की गेंद पर दो रन के साथ 62 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

भारत के रनों का शतक 20वें ओवर में पूरा हुआ।

गिल ने भी सील्स की गेंद पर एक रन के साथ 60 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

धवन हालांकि वाल्श की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा बैठे और मिड विकेट पर पूरन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।

धवन इस पारी के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 22वें बल्लेबाज भी बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका