खेल की खबरें | फीफा ने खिलाड़ियों के विश्राम मानकों पर सहमति बनने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फीफा और खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों के बीच यह बातचीत पेरिस सेंट-जर्मेन और चेल्सी के बीच क्लब विश्व कप के फाइनल की पूर्व संध्या पर हुईं।

फीफा और खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों के बीच यह बातचीत पेरिस सेंट-जर्मेन और चेल्सी के बीच क्लब विश्व कप के फाइनल की पूर्व संध्या पर हुईं।

 यह टूर्नामेंट यूरोप के सत्र के खत्म होने के तुरंत बाद आयोजित किया जा रहा है। 

खिलाड़ियों के संघ ने कहा था कि एक महीने तक चलने वाले क्लब विश्व कप से खिलाड़ियों के चोटिल होने और थकान का खतरा बढ़ गया है।

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और फुटबॉल की शासी निकाय के अन्य अधिकारियों ने न्यूयॉर्क में दुनिया भर के खिलाड़ियों के संघों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। फीफा ने इन चर्चाओं को ‘प्रगतिशील’ करार देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ है।

फीफा ने कहा, ‘‘इस बात पर सहमति बनी है कि मैचों के बीच कम से कम 72 घंटे का आराम होना चाहिए और खिलाड़ियों को प्रत्येक सत्र के अंत में कम से कम 21 दिनों की आराम अवधि  या छुट्टी मिलनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अवधि को प्रत्येक क्लब द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रबंधित किया जाना चाहिए और संबंधित खिलाड़ियों को भी उनके मैच कैलेंडर के आधार पर और लागू सामूहिक समझौतों को ध्यान में रखते हुए इसे प्रबंधित करना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर