देश की खबरें | मुंबई के बोरीवली में शॉपिंग मॉल में भयंकर आग लगी, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र बोरीवली स्थित एक शॉपिंग मॉल में शनिवार तड़के भयंकर आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मुंबई, 11 जुलाई मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र बोरीवली स्थित एक शॉपिंग मॉल में शनिवार तड़के भयंकर आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बोरीवली में एसवी मार्ग स्थित इंद्रप्रस्थ मॉल के तहखाने में तड़के लगभग तीन बजे आग लगने की सूचना मिली।
यह भी पढ़े | बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने चीन में उइगर मुसलमानों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार की कड़ी निंदा की.
उन्होंने कहा, ‘‘यह मॉल तीन मंजिला है और एक तहखाना भी है। आग तहखाने में लगी और दो मंजिलों तक फैल गई।’’
अधिकारी ने बताया कि पहले आग को दूसरे स्तर की श्रेणी में रखा गया लेकिन बाद में करीब चार बजे इसे तीसरे स्तर और फिर छह बजकर 25 मिनट पर चौथे स्तर की श्रेणी में रखा गया।
यह भी पढ़े | Jammu-Kashmir: नौगाम सेक्टर में एलओसी के पास एके-47 से लैस दो आतंकियों को भारतीय सेना ने किया ढेर.
चौथे स्तर की आग में दमकल विभाग की कम से कम 16 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘आसपास के इलाके में आसमान में काले रंग का धुआं फैल गया।’’
उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम अब भी चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)