फियो का डीपीआईआईटी के सीमित आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के सुझाव को मानने का आग्रह

डीपीआईआईटी ने गृह मंत्रालय को भेजी गई अपनी तमाम सिफारिशों में कहा है कि भारी इलेक्ट्रिकल्स और दूरसंचार उपकरण क्षेत्र सहित कुछ क्षेत्रों में जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ सीमित गतिविधियां शुरू करने का सुझाव दिया है।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल निर्यातकों के संगठन फियो ने सोमवार को गृह मंत्रालय से उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सीमित आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के सुझाव को लागू करने का आग्रह किया है।

डीपीआईआईटी ने गृह मंत्रालय को भेजी गई अपनी तमाम सिफारिशों में कहा है कि भारी इलेक्ट्रिकल्स और दूरसंचार उपकरण क्षेत्र सहित कुछ क्षेत्रों में जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ सीमित गतिविधियां शुरू करने का सुझाव दिया है।

भारतीय निर्यातक संगठन के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने इन सुझावों का स्वागत करते हुये कहा है कि डपीआईआईटी ने जो सिफारिशें की हैं वह धीरे धीरे अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिये काफी सोच विचार के साथ तैयार की गई है।

उन्होंने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘बड़े, छोटे, मझोले सहित सभी निर्यात करने वाले उद्योगों, विशेष आर्थिक क्षेत्रों और निर्यातोन्मुखी इकाईयों को खोल देने से निर्यातकों को उनके थोड़े बहुत बचे हुये आर्डरों को पूरा करने में मदद मिलेगी। पिछले दो माह के दौरान भारी मात्रा में आर्डर निरस्त होने के बाद उनके पास जो कुछ आर्डर बचे हैं वह उन्हें पूरा कर पायेंगे।’’

सर्राफ ने कहा कि इससे विदेशी खरीदारों के समक्ष सही संकेत पहुंचेगा। उन्हें लगेगा की भारत में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है और वह नये आर्डर देने को प्रोत्साहित होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\