उर्वरक घोटाला: दिल्ली HC ने तिहाड़ जेल में बंद RJD सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की चिकित्सा स्थिति पर रिपोर्ट मांगी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों से राजद के राज्यसभा सदस्य अमरेंद्र धारी सिंह की वर्तमान चिकित्सा स्थिति पर रिपोर्ट मांगी.उन्हें कथित उर्वरक घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है.

सांकेतिक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने सोमवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों से राजद के राज्यसभा सदस्य अमरेंद्र धारी सिंह की वर्तमान चिकित्सा स्थिति पर रिपोर्ट मांगी. उन्हें कथित उर्वरक घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है. उच्च न्यायालय का आदेश सिंह की याचिका पर आया है जिसमें आग्रह किया गया है कि निचली अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका पर निर्णय किए जाने तक उन्हें घर में ही कैद रखा जाए क्योंकि वह विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं और तिहाड़ जेल में उनकी स्थिति खराब हो रही है.

न्यायमूर्ति अनूप जयराम भम्बानी ने उनकी याचिका पर नोटिस जारी करने से पहले कहा कि सिंह की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करना उपयुक्त रहेगा.अदालत ने कहा, ‘‘इसी के मुताबिक याचिकाकर्ता (सिंह) की वर्तमान स्वास्थ्य हालत पर जेल अधीक्षक से चिकित्सा स्थिति रिपोर्ट तलब की जाए.’’ इसके साथ ही मामले पर अगली सुनवाई का समय बुधवार तय किया गया. यह भी पढ़े: ED ने खाद खोटाले में RJD सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को किया गिरफ्तार, Bihar में बढ़ी सियासी गर्मी

सिंह का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि 62 वर्षीय नेता पिछले 19 वर्षों से लिम्फैटिक कैंसर और कई अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं और तिहाड़ जेल में उनकी हालत खराब हो रही है. ईडी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील जोहेब हसन ने कहा कि सिंह की जमानत यचिका विशेष न्यायाधीश के समक्ष आरक्षित है और मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है.

राज्यसभा सदस्य और व्यवसायी को दो जून को ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों में गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में हैं। मामला इफको और इंडिया पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) के घोटाले से जुड़ा हुआ है जिसमें सीबीआई ने मई में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट