विदेश की खबरें | बाइडन के भाषण से पहले अमेरिकी कैपिटल में फिर लगाया जा रहा है बाड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘कैपिटल’ पुलिस प्रमुख टॉम मंगर ने रविवार को एक बयान में कहा कि भाषण के लिए भवन के आसपास बाड़ लगाया जाएगा।

‘कैपिटल’ पुलिस प्रमुख टॉम मंगर ने रविवार को एक बयान में कहा कि भाषण के लिए भवन के आसपास बाड़ लगाया जाएगा।

वाशिंगटन के अधिकारी फिलहाल ट्रक चालकों के काफिले से निपटने की योजना बना रहे हैं। गौरतलब है कि ट्रक चालक महामारी के मद्देनजर लागू की गई पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।

पेंटागन ने प्रदर्शन होने की स्थिति में यातायात नियंत्रित करने में सहायता के लिए नेशनल गार्ड के 700 कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दे दी है, हालांकि ये कर्मी सशस्त्र नहीं होंगे।

कनाडा में ट्रक चालकों के हालिया प्रदर्शन के आधार पर ऑनलाइन मंचों की मदद से अलग-अलग ट्रकों के काफिलों की योजना बनायी गयी है। ये काफिले अलग-अलग तारीख पर अलग-अलग जगहों से चलेंगे, उनका मार्ग अलग-अलग होगा और इनमें से कुछ भाषण के समय पहुंचेंगे।

मंगर ने कहा कि उनके बलों का ‘‘मिशन अमेरिकी कांग्रेस, कैपिटल को सुरक्षित रखना और संसदीय प्रक्रिया को सतत बनाए रखना है।’’

पिछले साल जनवरी में हुई घटना के बाद बाड़ लगाया गया था जो कई महीनों तक रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट