देश की खबरें | बिहार में सरकारी आश्रय गृह की महिला अधिकारी फांसी पर लटकी मिली, आत्महत्या का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के नवादा जिले में सरकारी आश्रय गृह की 35-वर्षीय महिला अधिकारी अपने आवास पर पंखे से लटकी पाई गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नवादा (बिहार), 31 मार्च बिहार के नवादा जिले में सरकारी आश्रय गृह की 35-वर्षीय महिला अधिकारी अपने आवास पर पंखे से लटकी पाई गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जो नवादा आश्रय गृह में अधीक्षक के रूप में तैनात थी।

नवादा के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) हुलास कुमार ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘सोमवार को जिले के नगर पुलिस थानान्तर्गत बुधौल गांव में अपने सरकारी क्वार्टर में वह पंखे से लटकी मिली।’’

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, लेकिन घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

एसडीपीओ ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने अपने पति से व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर बात करने के बाद यह कदम उठाया। वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी। उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।’’

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Mumbai Metro Line 9: मिरा-भाईंदर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 अप्रैल से काशीगांव से दहिसर के बीच शुरू होगी मुंबई मेट्रो सेवा

MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सुनहरा मौका, 2,640 घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से, यहां जानें एप्लिकेशन सहित अन्य जरूरी डिटेल्स

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Guwahati Weather Update: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें गुवाहाटी के मौसम का हाल