देश की खबरें | महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से बलात्कार, नाबालिग पकड़ाया, दो युवक भी गिरफतार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़- चिरिमिरी- भरतपुर (एमसीवी) जिले में 32 वर्षीय महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस कृत्य में नाबालिग का साथ देने वाले दो अन्य युवकों को भी पकड़ा गया है जबकि एक अन्य फरार है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोरबा, 22 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़- चिरिमिरी- भरतपुर (एमसीवी) जिले में 32 वर्षीय महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस कृत्य में नाबालिग का साथ देने वाले दो अन्य युवकों को भी पकड़ा गया है जबकि एक अन्य फरार है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के झगराखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला ने शुक्रवार को एक नाबालिग पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि महिला ने शनिवार की सुबह पुलिस में शिकायत दी है कि शुक्रवार को दोपहर बाद 17 वर्षीय आरोपी लड़का अपने तीन साथियों रामकुमार (19), किशन पेनका (18) तथा एक अन्य के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और चाकू से डराकर उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने पीड़िता के हाथ पैर बांध दिये और नाबालिग लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया। इनमें से एक आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल ने आज जंगल में छुपे नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया तथा रामकुमार और किशन को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी फरार है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान