देश की खबरें | महिला सिपाही ने पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत में पीआरवी (पुलिस वैन) पर तैनात एक महिला सिपाही ने अपने एक साथी पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 23 अप्रैल पीलीभीत में पीआरवी (पुलिस वैन) पर तैनात एक महिला सिपाही ने अपने एक साथी पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश पी. ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि 2019 बैच की महिला आरक्षी ने शहर कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में कहा कि 2019 में पूरनपुर थाने में तैनाती के दौरान उसकी सिपाही मोहित खोखर से जान पहचान हुई और संबंध आगे बढ़ा। तहरीर के अनुसार, कांस्टेबल मोहित ने आरक्षी महिला से शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला का आरोप है इस दौरान उसने विरोध भी किया लेकिन आरोपी नहीं माना।

शिकायतकर्ता महिला आरक्षी का आरोप है कि छह महीने पहले उसने खोखर से शादी की बात की तो पहले उसने टोल-मटोल किया और बाद में उसके परिवार वालों से बात करने की बात कही।

तहरीर के अनुसार, महिला आरक्षी को जानकारी मिली कि 24 मार्च को खोखर ने बागपत की रहने वाली एक महिला से शादी रचा ली। इसके बाद महिला सिपाही ने खोखर के खिलाफ शादी का झांसा देकर मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत चार अन्य लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\