देश की खबरें | फिल्म की शूटिंग के दौरान कंडोम को लेकर महसूस की सामाजिक वर्जना : नुसरत भरूचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश के चंदेरी में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कंडोम को लेकर सामाजिक वर्जना महसूस की, जबकि उनके परिवार और दोस्तों के बीच इस विषय में हमेशा से बेहद सामान्य तौर पर बातचीत होती है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ जून अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश के चंदेरी में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कंडोम को लेकर सामाजिक वर्जना महसूस की, जबकि उनके परिवार और दोस्तों के बीच इस विषय में हमेशा से बेहद सामान्य तौर पर बातचीत होती है।

भरूचा ने अपनी अगली फिल्म ‘‘जनहित में जारी’’ में कंडोम विक्रेता का किरदार निभाया है। छोटे शहर के सामाजिक हालात को मजाकिया अंदाज में पेश करने वाली यह फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में लगने वाली है।

भरूचा ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मुंबई में पली-बढ़ी हूं और वहां कंडोम को लेकर किसी भी बात से मुझे कभी कोई हिचक महसूस नहीं हुई क्योंकि गर्भनिरोध के इस साधन को लेकर मेरे परिवार और दोस्तों के बीच हमेशा बहुत सामान्य तौर पर बातचीत की जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘…लेकिन जब मैंने चंदेरी की गलियों में फिल्म की शूटिंग के दौरान वहां के स्थानीय मर्दों के सामने कंडोम शब्द बोला, तो मुझे उनकी प्रतिक्रिया देखकर लगा कि इस विषय में समाज में अब भी झिझक और वर्जना है जिसे तोड़ा जाना बाकी है।’’

भरूचा ने कहा कि कंडोम के विज्ञापनों को इस तरह पेश किया जाता है कि दर्शकों के दिमाग में सबसे पहले सेक्स का ख्याल आता है जिससे समाज में गर्भनिरोध के इस साधन को लेकर शर्म, हिचकिचाहट और मजाक का भाव पैदा होता है।

37 वर्षीय अभिनेत्री ने पूछा, ‘‘क्या हम विज्ञापनों में कंडोम को अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के साधन के रूप में पेश नहीं कर सकते?"

"जय संतोषी मां" (2006), "लव, सेक्स और धोखा" (2010), "प्यार का पंचनामा" (2011) और "सोनू के टीटू की स्वीटी " (2018) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं भरूचा ने कहा कि वह हमेशा अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\