देश की खबरें | बेटे और बहू के उत्पीड़न से तंग होकर बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 61 वर्षीय महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें महिला ने बताया है कि बहू और बेटे के द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न से परेशान हो कर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठाणे, पांच मार्च महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 61 वर्षीय महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें महिला ने बताया है कि बहू और बेटे के द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न से परेशान हो कर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने दो मार्च को आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी बहू और बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की बेटी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने कहा कि पीड़िता की पहचान सुषमा विलास खैरनार के रूप में हुई है और उसके घर से 12 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला इसी घर में बेटे राहुल और बहू गौरी के साथ रहती थी।

सुसाइड नोट के मुताबिक, आरोपी और मृतक महिला के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। उसकी बहू और बेटे ने अन्य चीजों के अलावा महिला को घर में स्वतंत्र रूप से घूमने से भी रोक दिया था। एक दिन आरोपियों ने महिला को घर छोड़ वृद्धाश्रम में रहने के लिए भी कह दिया था।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड