देश की खबरें | मां के प्रति पिता के हिंसक व्यवहार से तंग आकर लड़की ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 17 वर्षीय एक लड़की ने कथित रूप से अपने पिता के शराब पीने की लत और मां के प्रति उसके हिंसक व्यवहार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

खरगोन (मध्य प्रदेश), 27 अप्रैल मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 17 वर्षीय एक लड़की ने कथित रूप से अपने पिता के शराब पीने की लत और मां के प्रति उसके हिंसक व्यवहार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बड़वाह थाने के प्रभारी निर्मल श्रीवास ने बताया कि शुक्रवार को रावत पलासिया गांव में किशोरी ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि लड़की का एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसके पिता शराब पीने के आदी हैं और अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते हैं।

अधिकारी ने सुसाइड नोट का हवाला देते हुए बताया कि किशोरी ने पुलिस पर उसके पिता के खिलाफ शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।

हालांकि, श्रीवास ने पुलिस के खिलाफ लगाये गये आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई की और उससे अच्छे व्यवहार के लिए बांड भरवाया है।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कहा कि लड़की के पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले भी शिकायतों पर कार्रवाई की थी और उसे गिरफ्तार किया था। उनके अनुसार मृतक लड़की की छोटी बहन ने भी अपने पिता पर बहुत ज़्यादा शराब पीने और उनकी मां पर हमला करने का आरोप लगाया।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू