फातोर्दा, 14 अप्रैल चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ रविवार को यहां 4-1 से जीत दर्ज करने के बाद एफसी गोवा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 सत्र के लीग चरण में दूसरे स्थान पर रहने की दौड़ में बना हुआ है।
इस जीत के बाद गोवा की टीम ने 22 मैचों में 45 अंकों के साथ अपने लीग अभियान को खत्म किया।
टीम इस तरह मोहन बागान सुपर जायंट की बराबरी पर है। मोहन बागान ने हालांकि एफसी गोवा से एक मैच कम खेला है।
साचू सिबी के मैच के 35वें मिनट में फाउल करने के कारण चेन्नइयिन को 10 खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना पड़ा।
एफसी गोवा के लिए कार्लोस मार्टिनेज (38वां और 72वां मिनट) ने दो गोल किये जबकि बोर्जा हेर्रेरा (33वां मिनट), और ब्रैंडन फर्नांडिस (45+3 मिनट) भी गोल करने में सफल रहे।
चेन्नइयिन एफसी के लिए रहीम अली ने मैच के 13वें मिनट में गोल किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY