देश की खबरें | परिवार को खाना न मिलने से परेशान पिता ने बेटे की नदी में डुबोकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस की महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण बालाघाट में कथित रूप से बेरोजगार हुए 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने परिवार को भोजन न मिलने से परेशान होकर अपने आठ वर्षीय बेटे के दोनों हाथ बांधकर वैनगंगा नदी में डुबोकर शुक्रवार दोपहर हत्या कर दी।

जियो

बालाघाट (मध्यप्रदेश), 29 मई कोरोना वायरस की महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण बालाघाट में कथित रूप से बेरोजगार हुए 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने परिवार को भोजन न मिलने से परेशान होकर अपने आठ वर्षीय बेटे के दोनों हाथ बांधकर वैनगंगा नदी में डुबोकर शुक्रवार दोपहर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आरोपी पिता पहले अपने घर गया और घर में बेटे को नदी में डुबोकर मारने की बात बताने के बाद फिर खुद कोतवाली पुलिस थाना पहुंच कर पुलिस हत्या की जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | केरल में कोरोना वायरस के 62 नए केस, 2 कैदी भी शामिल.

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि नगर के सरस्वती नगर क्षेत्र में निवास करने वाले सुनील जायसवाल ने आज दोपहर अपने पुत्र प्रतीक जायसवाल (आठ) की नदी में डुबोकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद आरोपी स्वयं कोतवाली पुलिस थाना पहुंचा और पूरे प्रकरण की जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के उत्तराखंड में 114 नए मामले पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 716 हो गई: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

परस्ते ने बताया कि उसके द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे का शव बरामद किया। बच्चे के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे।

उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी पिता के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

परस्ते ने कहा कि आरोपी पिता ने पुलिस को दिये अपने बयान ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उसके पास कोई काम नहीं था। इसलिए अपने परिवार को पालने में अक्षम होने के कारण अपने बेटे की हत्या कर दी है।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने कहा कि बेटे को मार कर वह अपना वंश खत्म करना चाहता था।

वहीं, परिजनों के अनुसार आरोपी काम नहीं होने के कारण अक्सर तनाव में रहता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज आरोपी की बड़ी बेटी जिसकी उम्र 10 साल है का जन्मदिन भी था। जिसके लिये केक लेने के नाम पर आरोपी पिता अपने बेटे को लेकर घर से निकला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट