देश की खबरें | पिता ने अपनी 15 महीने की बेटी को दीवार पर दे मारा, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी 15 महीने की बेटी को दीवार पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, 26 मार्च राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी 15 महीने की बेटी को दीवार पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद पुरुष ने गुस्से में बची को दीवार पर दे मारा था।

नवलगढ़ सर्किल अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि गिरधरपुरा निवासी आरोपी कैलाश मेघवाल (30) ने रविवार को अपनी पत्नी कविता के साथ झगड़े के बाद गुस्से में अपनी बेटी को दीवार पर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बिजली फिटिंग का काम करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जायेगा।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज