देश की खबरें | कर्नाटक में बच्ची की मौत के बाद पिता ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर धरना दिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 18 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के आवास के सामने एक व्यक्ति ने शनिवार को धरना दिया। उसका आरोप था कि उसकी एक महीने की बच्ची को कथित तौर पर इलाज नहीं मिला जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर भारत में बढ़ी चिंता, IMA के चेयरमैन डॉ. वीके मोंगा ने कहा- देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू, हालात हो सकते है और खराब.

पुलिस ने बताया कि वेंकटेश ने मुख्यमंत्री के घर के सामने बच्ची की तस्वीर के साथ धरना देते हुये आरोप लगाया कि उसकी बच्ची 11 जुलाई को गंभीर रूप से बीमार हो गयी और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि उसने लगभग एक दर्जन अस्पतालों से संपर्क किया और उन सभी ने बच्ची को भर्ती करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बच्ची की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए लड़की के पिता ने धरना दिया।

बाद में पुलिस ने उसे वहां से हटाया और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)