देश की खबरें | गाजियाबाद में अपने घर पर मृत मिले पिता-पुत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के कासिम विहार कॉलोनी में एक फर्नीचर निर्माता और उसका बेटा अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 16 सितंबर गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के कासिम विहार कॉलोनी में एक फर्नीचर निर्माता और उसका बेटा अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान नईम-उल-हसन और उसके बेटे ओवेश के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को हसन के भतीजे अरबाज ने देखा, जिसने घर के अंदर दोनों को खून से लथपथ पाया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कुमार ने बताया कि हमलावरों ने पीड़ितों का गला रेत दिया और उन पर चाकुओं से भी हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। यह लूट का मामला नहीं है क्योंकि घर से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि हसन की पत्नी अन्य बच्चों के साथ मायके गई थी।

एक अन्य घटना में इंदिरा पुरम के कनवानी गांव के पास एक सुनसान इलाके में 30 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा मिला।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसकी हत्या की गई और उसके शव को यहां फेंक दिया गया, उसकी पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

एसएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\