अश्वेत अहमद आर्बरी की हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, जेल में डाले गये

इस घटना का वीडियो रिलीज होने के बाद इस सप्ताह इस मामले पर देशभर में आक्रोश पैदा हुआ था।

दो महीने से भी अधिक समय बाद उन्हें अहमद आर्बरी (25) की हत्या को लेकर बृहस्पतिवार को आरोपित किया गया। फरवरी में ब्रूंसविक के बाहर एक आवासीय कॉलोनी में इन पिता-पुत्र ने पहले ट्रक से आर्बरी का पीछा किया था और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

इस घटना का वीडियो रिलीज होने के बाद इस सप्ताह इस मामले पर देशभर में आक्रोश पैदा हुआ था।

दोनों को जेल में डाले जाने पर आर्बरी के करीबियों ने खुशी जतायी लेकिन लंबे इंतजार पर नाराजगी भी प्रकट की। उसके दोस्त अकीम बेकर ने कहा, ‘‘ जिस दिन यह (वारदात) हुई, यह (गिरफ्तारी) उसी दिन हो जाना चाहिए था।

आर्बरी की मां वांडा कूपर जोंस ने कहा कि वह समझती हैं कि जिस रविवार दोपहर को उनके बेटे पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी की हत्या की गयी , उससे पहले वह सतीला शोर्स इलाके में बस जॉगिंग कर रहा था।

आर्बरी के पिता मार्कस आर्बरी के वकील बेंजामिन क्रंप ने कहा कि गिरफ्तारी में इतना वक्त लगना अपमानजनक है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ (लेकिन)यह इंसाफ की दिशा में पहला कदम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ये हत्यारे पिता और पुत्र ने कानून के अपने हाथों में लिया। यह इंसाफ का मजाक उड़ाना ही है कि वे एक एक अश्वेत किशोर की जान लेने के बाद 74 दिनों तक उन्मुक्त घूमते रहे।’’

ग्रेगरी मैकमाइकल और उसके 34 वर्षीय बेटे ट्रैविस मैकमाइकल को हत्या एवं हमला के आरोप में जेल में डाल दिया गया है।

जीबीआई विज्ञप्ति के अनुसार ट्रैविस मैकमाइकल ने गोलीमाकर आर्बरी की जान ले ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू