देश की खबरें | लातूर में जमीन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, तीन रिश्तेदार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर जिले में भूमि विवाद को लेकर 50 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे की उनके ही रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लातूर, 17 जनवरी महाराष्ट्र के लातूर जिले में भूमि विवाद को लेकर 50 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे की उनके ही रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम निलंगा तहसील के ऊस्तुरी गांव में हुए हमले के एक घंटे के भीतर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि सुरेश अन्नप्पा बिराजदार का अपने भाइयों के साथ पैतृक जमीन को लेकर विवाद था।

अधिकारी ने बताया कि सुरेश और उसके बेटे गणेश एवं साहिल अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी उसके तीन भाइयों ने कथित तौर पर उन पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल (22) की

कासार सिरसी ग्रामीण अस्पताल में मौत हो गई और दूसरे बेटे गणेश का निलंगा के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी बसवराज बिराजदार, सुनील बिराजदार और लखन बिराजदार पर धारा 103 (हत्या), 109 (हत्या का प्रयास) और भारतीय न्याय संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि तीनों को अदालत में पेश किया गया और चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\