देश की खबरें | टोंगा के निकट ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान सबसे तेजी से समुद्र में लावा का प्रवाह हुआ : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी प्रशांत सागर स्थित टोंगा द्वीप के नजदीक 2022 में समुद्र में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान जलमग्न ज्वालामुखी विस्फोट के इतिहास में सबसे अधिक गति से लावा निकला था। यह खुलासा एक नए अनुंसधान में हुआ है जिसे साइंस पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दक्षिणी प्रशांत सागर स्थित टोंगा द्वीप के नजदीक 2022 में समुद्र में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान जलमग्न ज्वालामुखी विस्फोट के इतिहास में सबसे अधिक गति से लावा निकला था। यह खुलासा एक नए अनुंसधान में हुआ है जिसे साइंस पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

जीएनएस साइंस, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड एटमॉस्फियेरिक रिसर्च (एनआईडब्ल्यूए) और न्यूजीलैंड, टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका तथा ब्रिटेन के अन्य संस्थानों के अनुसंधान के मुताबिक इस लावा प्रवाह से दक्षिण प्रशांत द्वीपसमूह को शेष दुनिया से जोड़ने वाले एवं समुद्र में बिछे दो दूरसंचार केबल क्षतिग्रस्त हो गए थे।

अनुसंधान के मुताबिक 15 जनवरी, 2022 को जब जलमग्न हंगा टोंगा-हंगा हा आपाई ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ तो उससे निकलने वाला मलबा आसमान में 57 किलोमीटर की ऊंचाई तक उछला।

अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अनुसंधान पत्र में कहा कि विस्फोट के बाद निकली सामग्री पहले ऊंचाई पर गई और इसके बाद वापस सतह पर गिरने से गर्म लावा, राख और गैस की बारिश जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। यह स्थिति करीब एक घंटे तक रही और समुद्र तल पर मलबा 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गिरा।

उन्होंने कहा कि यह गति किसी भी दर्ज की गई गति से 50 प्रतिशत अधिक थी, जिससे टोंगा द्वीप से करीब 80 किलोमीटर दूर समुद्र के नीचे बिछाए गए संचार केबल को भारी नुकसान हुआ। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक ज्वालामुखी विस्फोट से समुद्र तल से करीब 850 मीटर नीचे एक बड़ा क्रेटर (गड्ढा) भी बन गया।

ज्वालामुखी विस्फोट के तुरंत बाद समुद्री तल से लिए गए नमूनों और सर्वेक्षणों से पता चला कि इन शक्तिशाली और घने मलबे से भारी नुकसान हुआ।

अनुसंधानपत्र के सह लेखक एवं जीएनएस साइंस के कर्नल डी रोंड ने बताया, ‘‘ज्वालामुखी विस्फोट के बाद मलबा जिस ऊंचाई से नीचे गिरा उससे समुद्र में तेज गति से उथलपुथल हुई और यह समुद्र में बिछे केबल को होने वाले नुकसान की व्याख्या करता है।’’

अध्ययन में कहा गया है कि इन धमाकों से पानी के नीचे उत्पन्न तरंगों के अध्ययन से उन्हें दुनिया भर में जलमग्न ज्वालामुखियों से पैदा होने वाले खतरों को समझने में मदद मिली।

एनआईडब्ल्यू के वैज्ञानिकों को टोंगा में हुए ज्वालामुखी विस्फोट को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के साथ मिलाकर यह अनुमान लगाने के लिए प्रेरित किया है कि इस वर्ष ओजोन छिद्र सामान्य से अधिक समय तक बना रहेगा। उनका मानना है कि संभव है कि यह छेद दक्षिणी गोलार्द्ध की गर्मियों की शुरुआत तक बना रहे।

एक अलग बयान में, उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विस्फोट से असामान्य मात्रा में जलवाष्प पृथ्वी के वायुमंडल में चला गया।

जल वाष्प ग्रीनहाउस गैस प्रभाव पैदा करता है और अंटार्कटिका के ऊपर बादल बनाकर ओजोन की कमी को बढ़ाता है। ओजोन गैस सूर्य से हानिकारक पराबैंगनी विकिरण को अवशोषित करते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ओजन पृथ्वी पर जीवन के लिए सनस्क्रीन की तरह काम करते हैं।

एनआईडब्ल्यू ने बयान में कहा ऐसे संकेत हैं कि अंटार्कटिक ओजोन छिद्र, जिसका अधिकतम विस्तार आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में होता है और नवंबर या दिसंबर में गायब हो जाता है, इस साल की शुरुआत में ही बन सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट