जरुरी जानकारी | वाराणसी हवाई अड्डे पर मिलेगी फास्टैग आधारित स्मार्ट पाकिंग की सुविधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाराणसी हवाई अड्डे पर अब फास्टैग आधारित स्मार्ट पाकिंग की सुविधा मिलेगी। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर फास्टैग आधारित स्मार्ट पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिये पार्क प्लस के साथ गठजोड़ किया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक फास्टैग जारी करता है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई वाराणसी हवाई अड्डे पर अब फास्टैग आधारित स्मार्ट पाकिंग की सुविधा मिलेगी। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर फास्टैग आधारित स्मार्ट पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिये पार्क प्लस के साथ गठजोड़ किया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक फास्टैग जारी करता है।

फास्टैग आधारित स्मार्ट पार्किंग समाधान हवाई अड्डे की पार्किंग में स्वचालित नकद रहित भुगतान की सुविधा देता है। इससे पार्किंग क्षेत्र में वाहन की आवाजाही में कम समय लगता है और चीजें आसान होती हैं। पार्किंग शुल्क का भुगतान वाहन से जुड़े वैध फास्टैग के माध्यम से होता है। इससे भुगतान में लगने वाला समय कम हो जाता है।

एक बयान में कहा गया है कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक और पार्क प्लस ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर फास्टैग आधारित स्मार्ट पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिये गठजोड़ किया है।

इससे स्थानीय निवासी अब वाराणसी हवाई अड्डे पर पार्किंग स्थल के भुगतान के लिये अपनी कार पर फास्टैग का उपयोग कर सकते हैं।

दोनों कंपनियां देशभर में प्रमुख पार्किंग स्थलों पर कतारों में लगने वाले समय को कम करने को लेकर भुगतान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिये मिलकर काम कर रही हैं। जल्दी ही इस सेवा को अन्य शहरों के हवाई अड्डों पर भी लागू किया जाएगा।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी गणेश अनंतनारायणन ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य ग्राहकों को सरल, सुरक्षित और निर्बाध भुगतान अनुभव प्रदान करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हवाई अड्डे के पार्किंग स्थल पर बढ़ती भीड़ के बीच समय बचाने में मदद मिलेगी और यात्रा अनुभव बेहतर होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड