जरुरी जानकारी | लखनऊ हवाई अड्डे पर 'फास्टैग-आधारित' पार्किंग भुगतान प्रणाली शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार से ‘फास्टैग सॉल्यूशन’ की शुरुआत के साथ ‘ऑटोमेटेड कार पार्किंग प्रणाली’ शुरू हो गई है।

लखनऊ, 30 मई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार से ‘फास्टैग सॉल्यूशन’ की शुरुआत के साथ ‘ऑटोमेटेड कार पार्किंग प्रणाली’ शुरू हो गई है।

हवाई अड्डे पर अपने परिजनों को विदा करने के लिए आने वाले लोग हों या उन्हें लेने आने हों, वे सभी ‘फास्टैग पार्किंग’ सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। फास्टैग भारत की इलेक्ट्रॉनिक टोल प्रणाली है।

एक बयान के मुताबिक, फास्टैग प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी साझा करते हुए लखनऊ हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘फास्टैग सेवा यात्रियों को लाभ पहुंचाने के निरंतर प्रयासों में से एक है। त्वरित आवाजाही की सुविधा के लिए हवाई अड्डे ने फास्टैग विकल्प का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास पर लेन-दो निर्धारित की है। फास्टैग के साथ वाहन की आवाजाही तेज होगी और हवाई अड्डे में प्रवेश/निकास की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के लिए रुकने का समय कम होगा, इस प्रकार समय और ईंधन की बचत करने में मदद मिलेगी।’’

बयान के मुताबिक, फास्टैग का मुख्य लाभ यह है कि इससे नकद लेनदेन की आवश्यकता कम-से-कम हो जाएगी। प्रवेश पर लगा स्कैनर वाहन के फास्टैग को पढ़ेगा और प्रवेश का समय रिकॉर्ड करेगा और हवाई अड्डे से निकास के समय दूसरा स्कैनर पार्किंग शुल्क स्वचालित रूप से काट लेगा।

इस माध्यम से भुगतान करने वाले यात्रियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके फास्टैग में पर्याप्त राशि शेष हो।

इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक के नीरज त्रालशवाला ने कहा, ‘‘हम लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्किंग के लिए फास्टैग आधारित भुगतान की शुरुआत करके बहुत खुश हैं। यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को एक सहज अनुभव प्रदान करेगी, नकदी पर निर्भरता कम करेगी और उनके समय की बचत करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 20: दिल्ली में बढ़ी तपिश, मुंबई में उमस और चेन्नई में बारिश के आसार; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\