देश की खबरें | फारूक मंगलवार को ईडी के समक्ष पेश नहीं हो सकेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किए गए नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने एजेंसी को सूचित किया है कि वह मंगलवार को यहां उसके सामने पेश नहीं हो सकेंगे क्योंकि वह शहर से बाहर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 13 फरवरी धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किए गए नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने एजेंसी को सूचित किया है कि वह मंगलवार को यहां उसके सामने पेश नहीं हो सकेंगे क्योंकि वह शहर से बाहर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि श्रीनगर से लोकसभा सदस्य ने एक ईमेल और एक पत्र के माध्यम से ईडी अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है।

अब्दुल्ला को मंगलवार को श्रीनगर में ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था।

सूत्रों ने कहा कि वह फिलहाल जम्मू में हैं।

अब्दुल्ला (86) को केंद्रीय एजेंसी ने पिछली बार इस मामले में 11 जनवरी को तलब किया था, लेकिन वह तब भी पेश नहीं हुए थे।

ईडी की जांच जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। ईडी ने 2022 में इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री को आरोपी बनाया था।

यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 2018 में दायर आरोपपत्र पर आधारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड