देश की खबरें | फारूक ने कभी नहीं कहा कि चीन के सहयोग से अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा : नेशनल कान्फ्रेंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कान्फ्रेंस ने सोमवार को इस बात से इंकार किया कि इसके अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि चीन के सहयोग से अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा और भाजपा पर आरोप लगाया कि एक टीवी साक्षात्कार के दौरान उनकी टिप्पणियों को ‘‘पूरी तरह घुमा’’ दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 12 अक्टूबर नेशनल कान्फ्रेंस ने सोमवार को इस बात से इंकार किया कि इसके अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि चीन के सहयोग से अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा और भाजपा पर आरोप लगाया कि एक टीवी साक्षात्कार के दौरान उनकी टिप्पणियों को ‘‘पूरी तरह घुमा’’ दिया।

पार्टी ने कहा कि अब्दुल्ला ने रविवार को दिए साक्षात्कार में कभी भी चीन की विस्तारवादी मंशा या उसके उग्र रवैये को उचित नहीं ठहराया, जैसा कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने नयी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दावा किया।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh- Gujarat Bypolls 2020: छत्तीसगढ़ और गुजरात विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित की उम्मीदवारों के नाम.

नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे अध्यक्ष पिछले वर्ष पांच अगस्त को संसद द्वारा अनुच्छेद 370 और 35-ए के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करने पर लोगों के गुस्से को उजागर कर रहे थे जो हाल के महीने में वह लगातार करते रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी इन बदलावों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया कि चीन को लेकर एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला की टिप्पणियों को पात्रा ने ‘‘पूरी तरह तोड़-मरोड़’’ दिया, जिन्होंने एनसी अध्यक्ष पर चीन के उग्र रवैये और विस्तारवादी मंशा को उचित ठहराने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े | Hathras Case: हाथरस पीड़िता को न्याय की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर निकाला ‘इंसाफ कैंडल मार्च’.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संबित पात्रा को शब्दों को तोड़ने-मरोड़ने की आदत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब्दुल्ला ने कभी भी नहीं कहा कि चीन के साथ मिलकर हम अनुच्छेद 370 की वापसी कराएंगे जैसा कि पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया, उस दौरान उन्होंने अब्दुल्ला के कुछ पुराने बयानों को भी गलत तरीके से पेश किया।’’

इससे पहले पात्रा ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के मुद्दे पर अब्दुल्ला पर ‘‘देशद्रोही एवं देश विरोधी’’ टिप्पिणयां करने का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘‘चीन में हीरो’’ बन गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड