देश की खबरें | धनखड़ को राजग का उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद किसानों ने नड्डा का किया सम्मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के एक दिन बाद, विभिन्न क्षेत्रों के किसानों ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का सम्मान किया और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के एक दिन बाद, विभिन्न क्षेत्रों के किसानों ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का सम्मान किया और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि विशेष रूप से हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने राजस्थान के जाट नेता धनखड़ के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए नड्डा से मुलाकात की।

नड्डा के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘किसान पुत्र जगदीप धनखड़ को राजग का उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर किसानों ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का पार्टी मुख्यालय में भव्य अभिनंदन किया।’’

भाजपा किसान मोर्चा के प्रमुख राजकुमार चाहर ने कहा कि किसान धनखड़ को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहते थे, जिनकी उप राष्ट्रपति चुनाव में जीत निर्वाचक मंडल में पार्टी के मजबूत बहुमत के कारण निश्चित है।

नड्डा ने धनखड़ को ‘‘किसान पुत्र’’ कहा है।

उम्मीद है कि धनखड़ की जाट और कृषि पृष्ठभूमि पार्टी को हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केंद्रित कृषक समुदाय से जुड़ने में मदद करेगी। जाट हरियाणा और राजस्थान में सबसे बड़ी जाति है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभावशाली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\