देश की खबरें | हरियाणा के रोहतक में खट्टर के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ रोहतक जिले में शनिवार को प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़, तीन अप्रैल किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ रोहतक जिले में शनिवार को प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री के दौरे के बारे में पता चलने के बाद किसान एक निजी विश्वविद्यालय के बाहर एकत्र हो गए जहां पर खट्टर के हेलिकॉप्टर को उतरना था। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी थीं।

खट्टर को रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा के पिता की याद में एक शोकसभा में हिस्सा लेना था।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए विश्वविद्यालय के बाहर भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए।

प्रदर्शनकारी किसानों ने ‘किसान एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए। किसान विश्वविद्यालय की तरफ जाने के लिए डटे हुए थे और उन्होंने बैरिकेड हटाकर जाने का प्रयास किया।

जब कुछ किसानों ने जाने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां चलायी। पुलिसकर्मियों पर पथराव भी हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

एक प्रदर्शनकारी किसान ने बताया कि भगदड़ में एक बुजुर्ग किसान भी घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि खट्टर का हेलिकॉप्टर रोहतक पुलिस लाइन में वैकल्पिक स्थान पर उतरा।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के कारण किसान भाजपा और उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी के नेताओं का विरोध कर रहे हैं।

किसानों ने बृहस्पतिवार को हिसार हवाई अड्डे के बाहर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू